US के मेम्फिस में फायरिंग, 2 की मौत:आरोपी ने महिला को गोली मारकर कार छीनी

अमेरिका के टेनेसी राज्य के मेम्फिस में गोलबारी हुई। हमला 19 साल के लड़के ने किया। इतना ही नहीं उसने इस घटना को फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम भी किया। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनजान लोगों पर गोलियां बरसाता गया। एक अधिकारी ने कहा- आरोपी ने मेम्फिस शहर में घूम-घूम कर अंधाधुंध फायरिंग की। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रे कलर की कार में भाग था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम ईजेकील केली है। ऑफिसर ने कहा- हमला करने के काफी देर बाद उसे पकड़ लिया गया है। उसे पकड़ने में हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि वह बार-बार गाड़ियां बदल रहा था। सबसे पहले उसे एक नीले रंग की गाड़ी में देखा गया था। आखिरी बार वह ग्रे कलर की कार में दिखा था। गोलीबारी का खबर मिलते ही हमने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था।

महिला को गोली मारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रे कलर की कार चुराते समय आरोपी ने उसमें बैठी एक महिला पर हमला किया। महिला की स्थिति के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। पुलिस ने कहा- आरोपी ने फायरिंग को लाइव स्ट्रीम किया। फेसबुक के लाइव वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक दुकान में गया और वहां उसने एक आदमी पर फायरिंग कर दी। FOX13 न्यूज के मुताबिक, हमलावर ने 5 लोगों को गोली मारी। इनमें से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *