c
फीचर्डमनोरंजन

चंदन प्रभाकर ने भी छोड़ा कपिल का शो:चंदू चायवाले का निभाते थे किरदार

कपिल शर्मा के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के चंदन प्रभाकर यानी चंदू शो के नए सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। चंदन ने शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि वो काम से ब्रेक ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उनका और कपिल का कोई झगड़ा नहीं हुआ है। हालांकि चंदन शो के प्रोमो में नजर आए थे, लेकिन शो शुरू होने के 2 दिन पहले उन्होंने इसे छोड़ने की बात कही है।

मैं और कपिल बहुत अच्छे दोस्त हैं

चंदन ने कहा, ‘मैं कपिल के शो के इस सीजन में नजर नहीं आऊंगा। इसकी वजह सिर्फ इतनी सी है कि मैं काम से थोड़ा ब्रेक लेना चाहता हूं। मैं और कपिल बहुत अच्छे दोस्त हैं।’ आपको बता दें कपिल और चंदन कई सालों से दोस्त हैं, और एक अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। चंदन, कपिल शर्मा के हालिया ऑस्ट्रेलिया टूर का भी हिस्सा नहीं थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *