Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज:कन्याकुमारी पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा अभियान की शुरुआत के लिए तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे। यात्रा के शुभारंभ से पहले राहुल गांधी कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे।

इससे पहले राहुल गांधी बुधवार सुबह श्रीपेरंबुदुर में पिता राजीव गांधी के स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां राहुल ने कहा कि नफरत की वजह से मैंने पिता खोया, लेकिन अब देश नहीं खो सकता हूं।

भारत जोड़ो यात्रा में हर दिन 25 किलोमीटर की पदयात्रा होगी और 150 दिन में 3570 किलोमीटर का सफर तय करके कन्याकुमारी से कश्मीर पहुंचा जाएगा। प्रेम और भाईचारे को फैलाने के मकसद से कांग्रेस ने इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो यात्रा रखा गया है। कांग्रेस की इस यात्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। राहुल गांधी कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरू करेंगे।

यात्रा में होंगे तीन तरह के यात्री

  • भारत यात्री- पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ 100 यात्री ऐसे होंगे, जो शुरू से लेकर आखिर तक उनके साथ चलेंगे। उन्हें भारत यात्री कहा जाएगा।
  • प्रदेश यात्री- जिन प्रदेशों से यह यात्रा निकलकर गुजरेगी, वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे। जिन्हें प्रदेश यात्री कहा जाएगा।
  • अतिथि यात्री- वह प्रदेश जहां से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, वहां से भी 100-100 लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। यह लोग अतिथि यात्री कहलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *