Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

फ्रांस वेकेशन पर बॉयफ्रेंड अर्सलान के साथ पहुंची सुजैन खान

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन की एक्स वाइफ और फेमस फैशन डिजाइनर सुजैन खान लंबे समय से अर्सलान खान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों आए दिन किसी न किसी पार्टी या वेकेशन को एंजॉय करते देखे जाते हैं। सुजैन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी रीसेंट फ्रांस वेकेशन की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनके साथ अर्सलान भी नजर आ रहे हैं।

रीसेंट वेकेशन की फोटो में अर्सलान और सुजैन बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में सुजैन रेड कलर की शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस में दिख रही हैं, जिसमें वो बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं। फोटो में अर्सलान ब्लैक शर्ट में पोज दे रहे हैं। वहीं वीडियो में अर्सलान और सुजैन कार में बैठकर एंजॉय कर रहे हैं।

अर्सलान के अलावा सुजैन ने अपने करीबियों के साथ भी फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो और उनकी 4 फ्रेंड्स साथ में पोज देते नजर आ रही हैं। फोटोज के सुजैन ने लोकेशन भी टैग की है। फोटोज में सुजैन ने फ्रांस के खूबसूरत नजारों को भी कैप्चर किया है, जो देखने में काफी खूबसूरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *