Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

चाइनीज लोन ऐप केस में ED का एक्शन

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने शनिवार को ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पेटीएम, रेजरपे और कैशफ्री के बेंगलुरु ऑफिसों पर छापेमारी की है। इन तीनों कंपनियों के ऑफिसों में ED ने यह छापेमारी चीनी लोन एप मामले में की है। ED ने चाइना के लोगों के जरिए कंट्रोल किए जा रहे गैरकानूनी इंस्टेंट स्मार्टफोन बेस्ड लोन्स के खिलाफ चल रही जांच के तहत इन तीनों कंपनियों पर यह एक्शन लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों कंपनियों के बेंगलुरु स्थित छह ठिकानों पर यह छापेमारी की गई। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) से मामला जुड़ा हुआ है। ED ने बताया कि रेड शुक्रवार को शुरू हुई थी और अब भी जारी है।

ED ने 17 करोड़ रुपए जब्त किए
ED ने एक स्टेटमेंट में कहा कि चाइनीज पर्सन के कंट्रोल और ऑपरेशनल वाले रेजरपे प्राइवेट लिमिटेड, कैशफ्री पेमेंट्स और पेटीएम पेमेंट सर्विस लिमिटेड और अन्य कंपनियों में तलाशी की कार्रवाई की गई है। छापेमारी में चीन के लोगों के जरिए इन कंपनियों के मर्चेंट ID और बैंक अकाउंट्स में जमा 17 करोड़ रुपए जब्त किए गए हैं।

ED ने आरोप लगाया कि ये कंपनियां भारतीय नागरिकों के फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके, उन्हें फर्जी तरीके से निदेशक बनाती हैं। जबकि इन कंपनि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *