Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खेलफीचर्ड

ICC का वो नियम, जिससे भारत के हाथ लगा जैकपॉट

भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप 2022 के बड़े मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। मैच के आखिरी पलों में पाकिस्तान को फील्डिंग के दौरान 30-यार्ड सर्कल के अंदर एक अतिरिक्त फील्डर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसका फायदा भारतीय बल्लेबाजों रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या ने दोनों हाथों से फायदा उठाया और आखिरी 3 ओवरों में 32 रन ठोकते हुए पाकिस्तान को हार के लिए मजबूर कर दिया।

सबसे पहले समझते हैं आईसीसी का यह नियम है क्या
दरअसल, आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमों को पारी के निर्धारित समय के अंत तक अपने अंतिम ओवर की पहली गेंद फेंकना होता है। अगर ऐसा नहीं कर सके तो बचे हुए ओवर में एक अतिरिक्त फील्डर 30 यार्ड सर्कल के अंदर आ जाएगा। यह नियम इस साल 16 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने लागू किया था। इसी की फेर में पाकिस्तान फंस गया।

रोहित शर्मा भी हुए थे शिकार
भारतीय टीम भी इस नियम में फंसी थी। भारत ने निर्धारित समय में 18 ओवर से कम गेंदबाजी की थी, जिसकी वजह से रोहित शर्मा को अंतिम ओवरों के लिए सर्कल के अंदर पांच फील्डर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। टीम ने आखिरी 17 गेंदों में 33 रन दिए, जिसकी वजह से पाकिस्तान को 147 रनों तक पहुंच सका। टीम एक गेंद पहले ऑलआउट हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *