दुबई का सबसे महंगा विला अब अंबानी का
दुबई का सबसे महंगा विला मुकेश अंबानी ने खरीद लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इसके लिए 640 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यहां उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी रहेंगे। पाम जुमेराह आइलैंड पर बना ये आलीशान विला कुछ मामलों में उनके मुंबई स्थित घर एंटीलिया से भी आगे है।
अब अंबानी के इस नए विला की 5 खूबियां जानते हैं…
1. दुनिया के पहले आर्टिफिशियल आइलैंड पाम जुमेराह पर बना मुकेश अंबानी का यह विला बेहद खूबसूरत दिखता है।
2. ये विला करीब 33 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। इस विला के आसपास कई बड़े होटल भी हैं।
2. इस आलीशान विला को इटली के महंगे संगमरमर और बेहतरीन कलाकृतियों से सजाया गया है। ये विला जितना मॉडर्न है, अपनी डिजाइन की वजह से उससे भी कहीं ज्यादा क्लासिक है।
3. इस विला से जुड़ा 70 मीटर लंबा प्राइवेट बीच भी है। इसकी वजह से यहां रह रहे लोग अपने घर में ही बीच का आनंद भी ले सकते हैं।
4. इसमें 10 लग्जरी बेडरूम हैं। इसके अलावा यहां इंडोर जिम और स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स जैसी सुविधाएं भी हैं। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आधे दर्जन से ज्यादा तरह के खेलकूद के लिए संसाधन और जगह है।
5. इस विला के करीब में ही ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और बॉलीवुड के मेगा स्टार शाहरुख खान का भी घर है। इस तरह ये विला अमीरों के रहने के लिए पसंदीदा जगहों में से एक है।