Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

अमेरिकी एजेंसियां कर सकती हैं टि्वटर की जांच:पूर्व सिक्योरिटी चीफ ने सौंपी रिपोर्ट

टि्वटर पर आरोप लगाने वाले पीटर जेटको मार्शल आर्ट जियू-जित्सू में ब्लैक बेल्ट हैं। उनका कहना है कि मार्शल आर्ट ताकत के बजाय अपने विरोधी को क्रिएटिव तरीके से कमजोर करने के दांव चलाता है। उन्होंने यह कौशल साइबर सिक्योरिटी में दिखाया है।

मज के नाम से मशहूर जेटको को टि्वटर ने नवंबर 2020 में सिक्योरिटी प्रमुख बनाया था। 14 महीने बाद उन्हें निकाल दिया गया। उसके छह महीने बाद जेटको ने टि्वटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कंपनी को संकट में डाल दिया है। उन्होंने अमेरिकी फेडरल नियामक एजेंसी और न्याय विभाग को 84 पेज के शिकायत वाली रिपोर्ट दी। उसमें उन्होंने कमजोर और बेईमान नेतृत्व के कारण टि्वटर के दिशाहीन होने का आरोप लगाया है।

जेटको ने टि्वटर की सिक्योरिटी में खामियां बताई
शिकायत में उन्होंने टि्वटर की सिक्योरिटी में खामियां बताई हैं। उस पर विदेशी प्रभाव है और वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है। जेटको ने टाइम मैग्जीन को एक इंटरव्यू में बताया कि सभी विकल्प खत्म होने के बाद मैंने शिकायत करने का फैसला किया है।

CEO पराग ने आरोपों को बताया झूठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *