Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

मंत्री गुप्ता बोले- राज्यपाल में दम है तो राष्ट्रपति शासन लागू करें

झारखंड में तीन दिन से जारी सियासी संकट के बीच सीएम हाउस में UPA की बैठक हुई। बैठक के बाद राज्य के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने कहा है कि राज्यपाल में दम हैं तो राष्ट्रपति शासन लागू करें। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हम हर फैसले के लिए तैयार हैं।

बैठक के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महागठबंधन के 11 विधायक शामिल थे। इसमें कांग्रेस के 5 विधायक थे। इनमें 3 मंत्री हैं। बन्ना गुप्ता ने कहा-मामले को लटकाया जा रहा है ताकि भाजपा को हॉर्स ट्रेडिंग करने का मौका मिल जाए। जैसा इन्होंने अन्य राज्यों में किया है, ये झारखंड में भी करना चाहते है।

वहीं जेएमएम कोटे से मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य की आदिवासी सरकार को लगातार परेशान करने की कोशिश की जा रही है। राज्य में आदिवासी मुख्यमंत्री कैसे सत्ता चला रहा है, नेतृत्व कर रहा है, यह भाजपा वाले को हजम नहीं हो रहा है। इसके लिए वे सत्ता में अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात की थी। स्टेट गेस्ट हाउस में लगभग 1 घंटे तक चली इस मुलाकात के दौरान उन्होंने विधायकों के एकजुटता को लेकर डिस्कस किया। पांडे ने सोरेन को आश्वासन दिया कि कांग्रेस के सभी विधायक उनके साथ एकजुट हैं। सीएम एक घंटा रहने के बाद वापस अपने कांके रोड स्थित घर पर चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *