भारत ने पहली बार रूस के खिलाफ वोट किया

24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत ने पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में रूस के खिलाफ वोट किया। बुधवार देर रात हुई वोटिंग के पहले एक मीटिंग हुई। इसमें मुद्दा था कि क्या यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की को UNSC की मीटिंग में स्पीच की मंजूरी दी जानी चाहिए या नहीं। इस मीटिंग के बाद वोटिंग हुई और भारत ने रूस के खिलाफ वोट दिया।

भारत ने कहा- 15 सदस्यीय (5 स्थायी और 10 अस्थायी) कमेटी के सामने हर किसी को अपना पक्ष रखने की इजाजत मिलनी चाहिए, यह उनका अधिकार है। भारत इसका समर्थन करता है। अब जेलेंस्की अपने देश की बात UNSC में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रखेंगे। इसकी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

भारत ने पहली बार UNSC में हिस्सा लियाृ

भारत 2 साल के लिए UNSC का अस्थाई सदस्य है। यह टेन्योर दिसंबर 2022 में खत्म होगा। US सहित पश्चिमी देशों ने कई तरह के सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। दूसरी तरफ, भारत ने रूस की यूक्रेन पर हमले की सीधी आलोचना तक नहीं की है, हालांकि उसने जंग खत्म कराने के लिए कई कोशिशें कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *