फीचर्डव्यापार

ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ का आरोप

ट्विटर के पूर्व सिक्योरिटी चीफ पीटर जटको ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी को एक ऐसे व्यक्ति को काम पर रखने के लिए मजबूर किया जो एक “सरकारी एजेंट” था। इसका मकसद यूजर्स के सेंसेटिव डेटा को एक्सेस करना था।

अमेरिका की न्यूज वेबसाइट वॉशिंगटन पोस्ट ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को भेजी गई 84 पेज के शिकायत वाली रिपोर्ट को पब्लिश किया है। जाटको के वकीलों ने इस आरोप को पुख्ता और सपोर्टिव बनाने के लिए इस रिपोर्ट को अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के नेशनल सिक्योरिटी डिवीजन को भेजी गई है।

ट्विटर 23.8 करोड़ डेली यूजर्स प्रोटेक्ट करने में असमर्थ
जटको पॉपुलर हैकर के रूप में जाने जाते हैं। भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने अपनी फाइलिंग में ट्विटर की एक अराजक कंपनी के रूप में तस्वीर पेश की और बताया कि यह अपने 23.8 करोड़ डेली डेली यूजर्स की ठीक से प्रोटेक्ट करने में असमर्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *