फीचर्डविदेश

एक तरफ यूक्रेन से बातचीत, दूसरी तरफ न्यूक्लियर अटैक की तैयारियां

यूक्रेन पर रूस के हमले का आज छठवां दिन है। एक तरफ रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत चल रही है। दूसरी तरफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने अपनी न्यूक्लियर फोर्सेस को हमले के लिए अलर्ट कर दिया है। सबके मन में सवाल उठ रहा है कि अब पुतिन का अगला कदम क्या होगा? ये संशय इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि सभी की उम्मीदों से उलट फैसले लेकर पुतिन चौंकाते रहे हैं।

मसलन- लोग मानते थे कि क्रीमिया पर कब्जा नहीं करेंगे, लेकिन पुतिन ने किया। लोग मानते थे कि वो कभी डोनबास में युद्ध नहीं छेड़ेंगे, लेकिन पुतिन ने किया। लोग कहते थे कि वो कभी यूक्रेन पर फुल फ्लेज्ड वॉर नहीं शुरू करेंगे, लेकिन 24 फरवरी की सुबह पुतिन ने हमले का ऐलान कर दिया। इस खबर में आगे बढ़ने से पहले हम आपकी राय जानना चाहते हैं।

खतरे को कम करके आंकने वाला
पुतिन का शुरुआती जीवन बेहद साधारण था। उनके पिता सोवियत नेवी में काम करते थे और मां फैक्ट्री में मजदूर थीं। आमतौर पर बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन पुतिन ने कॉलेज की पढ़ाई से पहले ही ठान लिया था कि उन्हें जासूस बनना है। पढ़ाई पूरी करते ही वो सोवियत खुफिया एजेंसी KGB में शामिल हो गए।

ट्रेनिंग के दौरान KGB के एक अधिकारी ने पुतिन के अंदर ‘डिमिनिश सेंस ऑफ डेंजर’ पाया। यानी आमतौर पर लोग जिसे बड़ा खतरा समझते हैं, पुतिन के लिए वो आम बात है। पुतिन अपनी बायोग्राफी में भी इस बात को स्वीकार करते हैं। पुतिन के इस स्वभाव ने पिछले 14 साल में तीन हमले किए हैं। पुतिन ने नतीजों की चिंता किए बिना जॉर्जिया, क्रीमिया और अब यूक्रेन पर धावा बोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *