खास खबरफीचर्ड

नीतीश-तेजस्वी सरकार ने जीता विश्वास मत:सरकार को 160 विधायकों का समर्थन

बिहार में राजनीतिक उठापटक के बाद बुधवार को विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी सरकार ने बहुमत सिद्ध कर दिया। सत्ता पक्ष वोटिंग की मांग की। इस पर वोटिंग कराई गई। इस पर बीजेपी ने विरोध किया। बीजेपी ने कहा कि बहुमत पारित हो गया है तो वोटिंग क्यों? बीजेपी ने इसके विरोध में वॉक आउट कर दिया। इसके बाद भी वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। सरकार को ओवैसी की पार्टी AIMIM ने समर्थन किया है। पक्ष में 160 विधायकों का वोट मिला।

इसके पहले भी बीजेपी ने सीएम के भाषण के दौरान ही वॉकआउट कर दिया था। सदन की अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने किया। फ्लोर टेस्ट पर बहस के दौरान BJP ने मुख्यमंत्री पर तंज किया। पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा- ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं।

सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में भाजपा के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ 7 दल हैं। आठवें ने भी समर्थन कर दिया है। सिर्फ आप विपक्ष में हैं। सीएम ने कहा कि बीजेपी पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेताओं को कहा कि जितना बोलोगे, उनता ही केंद्र वाला जगह देगा। इस पर बीजेपी विधायकों ने नारेबाजी करके वॉक आउट कर दिया है। इस पर नीतीश ने कहा कि ये भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *