बॉलीवुड में हो रही फ्लॉप फिल्मों पर फरहान का रिएक्शन
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड में हो रही फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अब लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दूसरी भाषा के कंटेंट को देखने लगे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा की बॉलीवुड को अच्छे कंटेंट बनाने के लिए काफी कोशिश करनी होगी और उन्हें ग्लोबल ऑडियंस को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाना होगा।
लोगों को अपनी भाषा से एक इमोशनल कनेक्शन होता है
फरहान ने कहा, ‘हर किसी को अपनी भाषा से एक इमोशनल कनेक्शन होता है। आप अपनी भाषा में फिल्म के इमोशन्स को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। कई बार केवल एक शब्द से ही बहुत सारे इमोशन्स जाहिर हो जाते हैं, इसलिए अपनी भाषा के कंटेंट की अलग बात होती है। लेकिन जब हम किसी फिल्म को ट्रांसलेट करते हैं, तब वो इमोशन्स थोड़े अलग हो सकते हैं।’
लोग अब दूसरी भाषाओं के कंटेंट को देख रहे हैं
फरहान ने आगे कहा, ‘आप इंग्लिश का कंटेंट बिल्कुल देख सकते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि हमें अब इस बैरियर को तोड़ना होगा। आपको ऐसा करने के लिए कोई नया तरीका सोचना ही होगा ताकि किसी भी भाषा में वही इमोशन्स जाहिर किए जा सकें। पर्सनली ये मुझे बहुत बड़ा मुद्दा नहीं लगता है। ये अच्छी बात है कि दुनिया अब दूसरी भाषाओं के कंटेंट को देख रही है और ये सभी के लिए फायदेमंद है।’
