HDFC ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया:यहां FD कराने पर अब मिलेगा अधिकतम 6.10% ब्याज
HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की FD की ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। नई दरें 18 अगस्त 2022 यानी आज से लागू हो गई हैं।
इंडसइंड बैंक ने भी FD की ब्याज दरों में की बढ़ोतरी
इससे पहले हाल ही में इंडसइंड बैंक ने FD पर मिलने वाले ब्याज की दरों में बढ़ोतरी की है। इंडसइंड बैंक में FD कराने पर अब आपको अधिकतम 6.75% ब्याज मिलेगा।
ये हैं नई ब्याज दरें
| अवधि | ब्याज दर |
| 7 से 29 दिन | 2.75% |
| 30 से 89 दिन | 3.25% |
| 90 दिन से 6 महीने | 3.75% |
| 6 महीने एक दिन से एक साल से कम | 4.65% |
| 1 साल | 5.50% |
| 1 साल एक दिन से 3 साल | 5.50% |
| 3 साल एक दिन से 5 साल | 6.10% |
| 5 साल एक दिन से 10 साल | 5.75% |
