गहलोत बोले- सरकार गिराने का काम कर रहे 200 लोग

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों की खरीद-फरोख्त से सरकार गिराने को लेकर BJP और केंद्र सरकार को फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा- मोदी पता नहीं कैसा मॉडल लेकर आए हैं। यह हॉर्स ट्रेडिंग का मॉडल है। आजादी के बाद पहली बार आया है। हॉर्स ट्रेडिंग करके विधायकों को पहले गुड़गांव और मानेसर ले जाया गया।

उन्होंने कहा- इनकी 200 लोगों की टीम फिक्स है। इन्हें बाकायदा ट्रेनिंग दी हुई है। इसमें बाउंसर भी होते हैं। इनके कार्यकर्ता भी होते हैं। एक टीम बनाई हुई है, मिस्टर जैन करके कोई एमएलए हैं। वो भी सक्रिय रहते हैं। गहलोत गुरुवार को अहमदाबाद में मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायकों को पहले ले गए तो दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी समझाकर वापस लाए। फिर उन्हें बेंगलुरु ले जाया गया। वहां कांग्रेस विधायकों को 30 से 35 ​करोड़ रुपए दिए गए।

आपके आशीर्वाद से बच गया वर्ना मुख्यमंत्री नहीं रहता
गहलोत ने कहा- केंद्र और बीजेपी मैनेजमेंट करके साम, दाम, दंड और भेद करके सरकारें गिरा रहे हैं। दिल्ली में गर्व से सीना चौड़ा करके घूम रहे हैं। गोवा, कर्नाटक, मणिपुर, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कैसे सरकारें गिराई गईं। राजस्थान को हमने बचा लिया, वरना मैं यहां मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं बैठा होता। मुख्यमंत्री कोई दूसरा ही होता यहां। आपके आशीर्वाद से बच गया हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *