Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो में अंधाधुंध फायरिंग:2 बच्चों समेत 10 लोगों की मौत

यूरोपीय देश मोंटेनेग्रो के सेटिनजे शहर में गोलीबारी हुई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने हमलावर को मार गिराया।

पुलिस ने बताया कि राजधानी पॉडगोरिका से 36 किलोमीटर दूर सेटिनजे में हुए हमले में 6 लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सबसे पहले बच्चों पर हमला किया
मोंटेनेग्रो के पुलिस चीफ जोरान ब्रजनिन ने कहा- हमलावर की उम्र 34 साल थी। उसने सबसे पहले 2 बच्चों और उनकी मां को गोली मारी। ये तीनों उसके घर में किराए पर रहते थे। बच्चों की उम्र 8 और 11 साल थी। इसके बाद उसने घर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान 7 लोगों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

चीफ ब्रजनिन ने बताया कि हमला पारिवारिक विवाद के चलते हुआ। पारिवारिक विवाद क्या था, किस वजह से शख्स ने इस तरह गोलीबारी की, पुलिस ने फिलहाल इसे लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *