Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

ताइवान से आर-पार के मूड में चीन

बीजिंग: ताइवान को लेकर चीन अब आर या पार की मूड में नजर आ रहा है। यही कारण है कि सैन्य अभ्यास के खत्म होते ही चीनी प्रशासन ने श्वेत पत्र जारी कर ताइवान को दिए गए स्वायत्ता के ऑफर को वापस ले लिया है। चीन के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने जुलाई में कमीशन हुई अपनी सबसे नई पनडुब्बी को भी ताइवान के पास तैनात कर दिया है। यह डीजल इलेक्ट्रिक पनडुब्बी बताई जा रही है, जो स्वदेशी एयर इंडिपेंडेंट प्रपल्शन से लैस है। इस कारण चीन की नई पनडुब्बी को डिटेक्ट करना काफी मुश्किल है। यह पनडुब्बी कई तरह की एंटी शिप और लैंड अटैक मिसाइलों से लैस है। ऐसे में अगर ताइवान के खिलाफ चीन कोई सैन्य कार्रवाई करता है तो यह पनडुब्बी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

टाइप-039ए का नया वेरिएंट है यह पनडुब्बी
नेवल न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह पनडुब्बी चीन के टाइप -039 ए युआन क्लास का एक नया वेरिएंट है। इसका सटीक नाम ज्ञात नहीं है, लेकिन पश्चिमी विश्लेषकों का मानना है कि यह टाइप-039C या -D है। इस पनडुब्बी को वुहान में बनाया गया था, और फिटिंग के लिए शंघाई भेजा गया था। लॉन्च के ठीक एक साल बाद अब इसे एक ऑपरेशनल बोट के तौर पर एक्टिव कर दिया गया है। पनडुब्बियों के नए क्लास के लिए चीन का नया हथियार काफी शक्तिशाली माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *