‘कॉफी विद करण’ में भाई अर्जुन कपूर संग पहुंची सोनम
करण जौहर ने अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। सोनम कपूर अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ रक्षा बंधन स्पेशल एपिसोड में नजर आएंगी। हालांकि, इसके पहले भी दोनों इस शो में नजर आ चुके हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब दोनों एक साथ एक एपिसोड में नजर आ रहे हैं। सोनम ने शो के प्रोमो में अर्जुन की जमकर खिल्ली उड़ाई। इस पर अर्जुन ने कहा कि मुझे यहां पर सिर्फ सोनम से ट्रोल करने के लिए बुलाया गया है। सोनम ने बताया कि अर्जुन का उनकी सारी दोस्तों के साथ अफेयर रह चुका है। इस पर अर्जुन बोले- कैसी बहन हो तुम?