Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

न फिरौती, न गैंगवार, दवाओं की स्मगलिंग कर रही D-कंपनी

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कासकर आजकल अपनी दूसरी शादी को लेकर चर्चा में है, लेकिन एक बात जिसकी चर्चा नहीं हो रही है वो है D-कंपनी के बदले तौर-तरीके। कभी फिरौती, जमीन कब्जाने, सेटलमेंट, ड्रग्स और स्मगलिंग के जरिए दहशत फैलाने वाले दाऊद के कारोबार अब बदल गए हैं।

सेंट्रल एजेंसियों के सूत्रों ने बताया है कि अब D-कंपनी भारत से दवाओं की स्मगलिंग, मोबाइल फोन चुराने और बिल्डिंग गिराने के ठेके लेने जैसे काम भी कर रही है। हालांकि, ड्रग्स और गोल्ड-सिल्वर स्मगलिंग अब भी उसके मेन बिजनेस हैं। अब दाऊद सफेदपोश कारोबार में भी इन्वेस्टमेंट कर रहा है। NIA की एक चार्जशीट के मुताबिक पाकिस्‍तान के कराची एयरपोर्ट पर दाऊद और उसके रिश्तेदार बिना चेक इन, चेक-आउट के ट्रैवल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *