विजय देवरकोंडा ने बिहार पर लुटाया दिल,
एक्टर विजय देवरकोंडा इस समय अपनी फिल्म ‘लाइगर’ को लेकर चर्चा में हैं। ‘लाइगर’ 25 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। पैन इंडिया रिलीज होने वाली इस फिल्म को विजय देवरकोंडा हर जगह प्रोमोट कर रहे हैं। लेकिन बिहार में फिल्म को प्रोमोट करने का उनका एक्सपीरियंस बेहद अलग और दिल के करीब वाला रहा है। ऐसा लगता है कि विजय देवरकोंडा का दिल बिहार ने जीत लिया है। विजय देवरकोंडा हाल ही जब पटना गए तो वहां जो लोगों का प्यार मिला, उसे देख हैरान रह गए। विजय देवरकोंडा ने सबका तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि बिहार ने उनका दिल जीत लिया।
Vijay Deverakonda ने अपनी बिहार ट्रिप का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर को देख भीड़ और फैंस किस कदर बेकाबू हो रहे हैं। विजय देवरकोंडा ने फैंस से हाथ मिलाया, उनसे बातचीत की और ऑटोग्राफ भी दिया। यही नहीं उन्होंने पटना की मशहूर ‘ग्रेजुएट चायवाली’ की चाय पी। इसे प्रियंका गुप्ता चलाती हैं। वीडियो में विजय देवरकोंडा कह रहे हैं, ‘मुझे पता है कि बिहार के लोग बहुत प्यार करते हैं। मेरा बहुत दिल था कि जाएंगे पटना और देखो मैं पटना आ गया।’