सूट-बूट में रहने वाले धनखड़ जनता के गवर्नर कहलाते थे
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हमेशा सूट-बूट में रहते हैं, इसके बावजूद वह पश्चिम बंगाल के गवर्नर थे तो गरीबों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनते। यही वजह है कि वहां लोग उन्हें जनता का गवर्नर कहते थे। पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी के साथ भी उनका खास रिश्ता रहा है। जब धनखड़ गवर्नर बनकर बंगाल गए तो रक्षाबंधन के मौके पर ममता ने उन्हें राखी बांधी थी। इसके बाद जब कई मौके पर धनखड़ ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए तो दोनों के रिश्ते में तनाव आ गया। तनाव इतना बढ़ गया कि ममता बनर्जी ने धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया।
अशोक गहलोत से रोचक मुलाकात
धनखड़ के CM गहलोत से भी अच्छे संबंध रहे। जगदीप धनखड़ को जब पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया, इसी दौरान जयपुर में एक कार्यक्रम में गहलोत की जगदीप धनखड़ के छोटे भाई और कांग्रेस नेता रणदीप धनखड़ से मुलाकात हुई। CM गहलोत ने बधाई दी और कहा- पहले तो गवर्नर और उसमें भी बंगाल का गवर्नर बनना बड़ा अचीवमेंट है।
