तेजस्वी आज से शुरू करेंगे जन विश्वास यात्रा, मुजफ्फरपुर से आगाज
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज से ‘जन विश्वास यात्रा’ पर निकलेंगे। 20 से 1 मार्च तक होने वाली इस यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव राज्य के विभिन्न इलाकों में 32 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि 20 फरवरी को तेजस्वी यादव अपनी यात्रा की शुरुआत मुजफ्फरपुर से करेंगे। इसी दिन वे सीतामढ़ी और शिवहर भी पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन यानी 21 फरवरी को तेजस्वी मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज और 22 फरवरी को सीवान, छपरा और आरा पहुंचेंगे।
