Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

बंगाल में TMC नहीं, BJP छोड़ने की तैयारी में विधायक

‘बंगाल में 38 विधायकों के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं…21 तो हमारे सीधे संपर्क में हैं…अभी म्यूजिक लॉन्च है..फिल्म की धमाकेदार रिलीज तो बाकी है।’

27 जुलाई को यह बात BJP नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता में कही थी। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि क्या BJP बंगाल में भी महाराष्ट्र जैसा खेला करने की तैयारी में है।

हमने मिथुन के बयान के बाद बंगाल में BJP की जमीनी हकीकत जानी तो सच्चाई कुछ और ही निकली। 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से BJP ने 77 पर जीत दर्ज की थी।

नतीजों के बाद 77 में से 2 विधायक निशिथ प्रमाणिक और जगन्नाथ सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। ये दोनों BJP से ही सांसद हैं। पार्टी ने इन्हें विधानसभा चुनाव लड़वाया था। जीत के बाद इन्होंने विधायकी छोड़कर संसद में रहने का निर्णय लिया।

इससे BJP के विधायकों की संख्या 75 हो गई। अब यह संख्या 69 पर आ चुकी है। 6 विधायक BJP छोड़कर TMC में जा चुके हैं। BJP के 18 में से 2 सांसद भी TMC में शामिल हो चुके हैं।

जबकि नतीजों के बाद TMC का एक भी विधायक-सांसद या बड़ा नेता BJP में शामिल नहीं हुआ। जो भी शामिल हुए थे, सब चुनाव के पहले ही शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *