राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद शिल्पा शेट्‌टी ने किया पहला पोस्ट

पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई से जेल में बंद राज कुंद्रा को सोमवार (20 सितंबर) को बड़ी राहत मिली। मुंबई की सेशंस कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी है। जमानत देने के दौरान अदालत ने कहा कि राज लोकल पुलिस स्टेशन को जानकारी दिए बिना शहर नहीं छोड़ सकते हैं। पति राज कुंद्रा की जमानत के बाद अब शिल्पा शेट्‌टी ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है। उनका यह पोस्ट काफी चर्चा में है।

एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं
शिल्पा शेट्‌टी ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, “इंद्रधनुष यह साबित करता है कि एक बुरे तूफान के बाद भी खूबसूरत चीजें हो सकती हैं।” इस पोस्ट में शिल्पा ने इंद्रधनुष का एक खूबसूरत फोटो भी शेयर किया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को उनके पति राज कुंद्रा की बेल से जोड़कर देखा जा रहा है। पति के जेल जाने के बाद शिल्पा शेट्टी एकदम अकेली पड़ गई थीं। हालांकि, उन्होंने खुद को मजबूत बनाए रखा और सोशल मीडिया पर पॉजिटिव पोस्ट शेयर करती रहीं। शिल्पा शेट्टी हाल ही मां वैष्णो देवी के दर्शन करने भी गईं थीं। जिसकी कुछ फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने भी आईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *