IB ने दिल्ली पुलिस को किया अलर्ट:15 अगस्त को लश्कर-जैश रच रहे आतंकी हमले की साजिश
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने 15 अगस्त को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस को 10 पन्ने की रिपोर्ट सौंपी गई है, जिसमें स्वतंत्रता दिवस के दिन आतंकी हमला होने की आशंका जताई गई है।
IB ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन किसी हमले को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISIS ने दोनों आंतकी संगठनों के नेताओं को हमला करने के निर्देश दिए हैं
UAV और पैराग्लाइडर से हो सकता है आतंकी हमला
IB का कहना है कि 15 अगस्त के दिन हमले के लिए आतकंवादी UAV यानि मानव रहित हवाई वाहन और पैराग्लाइडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए BSF को अलर्ट रहने को कहा गया है।
रिपोर्ट में दिल्ली की उन जगहों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा गया है, जहां सबसे ज्यादा रोहिंग्या रहते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को कट्टरपंथी समूहों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
