बॉक्सर हुसामुद्दीन राउंड-16 में खेलने उतरेंगे
सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स का चौथा दिन है और भारत को सुनहरी कामयाबी की पूरी उम्मीद है। इस दिन 28 गोल्ड मेडल दांव पर होंगे। चौथे दिन का शेड्यूल जानने से पहले एक नजर मेडल टैली पर भी डाल लीजिए। तीसरे दिन भारत दो गोल्ड जीतकर छठवें नंबर पर आ गया है। ये सभी पदक वेटलिफ्टिंग में आए हैं।
आज से जूडो के मुकाबले शुरू होंगे, स्वीमिंग में सबसे ज्यादा 8 गोल्ड दांव पर
सोमवार को गेम्स के चौथे दिन 28 गोल्ड दांव पर होंगे। इनमें सबसे ज्यादा गोल्ड स्वीमिंग में होंगे। जिम्नास्टिक और जूडो में 5-5 गोल्ड और वेटलिफ्टिंग में 3 गोल्ड के लिए मुकाबले होंगे।
इन खेलों में भारत पेश करेगा दावेदारी
दोपहर 2 बजे से वेटलिफ्टिंग, मेंस 81 Kg ऑल ग्रुप्स कैटेगरी में अजय सिंह भारत की तरफ से गोल्ड की दावेदारी करते हुए नजर आएंगे। दोपहर 2:30 बजे से जूडो मेन 66 Kg के एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में जसलीन सिंह सैनी एक्शन में दिखेंगे। दोपहर 2:30 बजे: जूडो मेन 60 Kg के एलिमिनेशन राउंड ऑफ 16 में भारतीय विजय कुमार यादव उतरेंगे।
