MP को 108 रन का टारगेट, पहला झटका भी लगा:पहली बार रणजी चैंपियन बनने के करीब

रणजी ट्रॉफी 2021-22 का फाइनल मैच मुंबई और मध्यप्रदेश के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। रविवार को आखिरी दिन है। मैच पर MP की पकड़ काफी मजबूत है। दूसरी पारी में मुंबई ने सभी विकेट खोकर 269 रन ही बना सकी। उसने MP को जीत के लिए 108 रन का टारगेट दिया है। इस लक्ष्य को साधने उतरी MP की टीम ने 2 रन पर पहला विकेट गंवा दिया है। यश दुबे को कुलकर्णी ने बोल्ड कर दिया।

इससे पहले मुंबई की लड़खाई पारी को सरफराज खान ने संभालने की कोशिश की। पर वह ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। वे 48 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

इससे पहले मुंबई के कप्तान पृथ्वी शॉ 44 और हार्दिक तमोरे 25 रन बनाकर पवेलियन जा चुके हैं। अरमान जाफर 37 रन बना कर आउट हो चुके हैं। MP के लिए कुमार कार्तिकेय एक और गौरव यादव दो विकेट ले चुके हैं।

मुंबई ने पहली पारी में 374 रन बनाए थे
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 374 रन बनाए। पहली पारी में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन सरफराज खान ने 243 गेंदों पर 134 रन बनाए थे। वहीं यश जयसवाल 163 गेंदों पर 78 रन बनाए थे।

MP के लिए गौरव यादव ने चार विकेट लिए। सारांस जैन को दो, अनुभव अग्रवाल को तीन और कुमार कार्तिकेय को एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *