प्रतिबंध के बावजूद मक्का में घुसा गैर-मुस्लिम
18 जुलाई को एक इजरायली पत्रकार चोरी छुपे साउदी अरब के मक्का शहर में घुस गया था। उसने अपनी यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया। मुस्लिम लोग इसका विरोध करने लगे। अब साउदी सरकार ने कार्रवाई करते हुए पत्रकार की मदद करने वाले साउदी के ही एक नागरिक को गिरफ्तार किया है।
इजराइल के चैनल 13 के पत्रकार गिल तमारी ने मक्का में प्रवेश करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। इसे देख लोग भड़क उठे और इस मामले में एक्शन की मांग करने लगे। साउदी पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक गैर मुस्लिम पत्रकार को शहर में एंट्री कराने वाले एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पत्रकार ने 10 मिनट का वीडियो बनाया
पत्रकार गिल तमारी ने 10 मिनट का वीडियो बनाया। इसमें वो माउंट अराफात पर दिखाई दे रहे हैं। यहां मुस्लिम तीर्थयात्री हज यात्रा के दौरान प्रार्थना के लिए इकट्ठा होते हैं। गिल इसमें हिब्रू और अंग्रेजी भाषा बोल रहे हैं। ताकि यह जाहिर नहीं हो कि वो इजरायली हैं। हालांकि उन्होंने कहा- मैं जानता हूं कि मैं जो कर रहा हूं, वो गैरकानूनी है। मैं सिर्फ एक