Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

विन्नित्सिया शहर पर मिसाइल अटैक, इमारतों के बीच एक के बाद एक 3 मिसाइलें गिरीं

रूस ने यूक्रेन के विन्नित्सिया शहर पर मिसाइल अटैक किया है। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। मिसाइलें इमारतों के आसपास आकर गिरी हैं। मलबे में दबे लोगों को निकाला जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 64 लोगों को मलबे से निकाला गया। 4 बच्चे भी बुरी तरह घायल हैं। सभी 64 लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें 34 लोगों की हालत गंभीर है। हमले में 50 से अधिक इमारतें और 40 से अधिक कारें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। अब तक केवल 6 शवों की पहचान की गई है। अन्य लोगों की पहचान के लिए DNA टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए शवों को भेज दिया गया है।

यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस (SES) ने हमले की पुष्टि की है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने यह दावा किया है। रूस की मिसाइलों ने मध्य यूक्रेन के विन्नित्सिया शहर के नागरिक इमारत और सांस्कृतिक केन्द्र पर हमला किया है।

3 हजार मिसाइल हमलों का सामना कर चुका है यूक्रेन
यूक्रेन की ओर से इस हमले को शांतिपूर्ण शहर में कब्जा करने वालों का एक और अपराध बताया गया है। यूक्रेन के मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा है कि यूक्रेन पहले ही लगभग 3,000 मिसाइलों के हमलों का सामना कर चुका है। यह एक और भीषण हमला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *