फीचर्डमनोरंजन

सुष्मिता सेन ने ललित मोदी संग रिश्‍ते पर तोड़ी चुप्‍पी

गुरुवार को बिजनेसमैन और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने अपने अफेयर के बारे में पोस्ट शेयर कर गहमागहमी मचा दी। उन्होंने दावा किया था कि वह बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स को डेट कर रही हैं। इस पोस्ट के बाद से सुष्मिता सेन की शादी और फिर सगाई की तमाम गॉसिप्स सामने आने लगे। लेकिन सब अफवाहों को विराम लगाते हुए सुष्मिता सेन का ललित मोदी संग अफेयर पर पहला पोस्ट सामने आ चुका है। सुष्मिता सेन अपना स्टैंड रखा और कहा कि उनकी शादी और सगाई की नही हुई है।

इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन ने बेटियों के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए साफ कर दिया कि उनकी प्राथमिकता आज भी वही है जो सालों से रही है। उन्होंने लोगों और सोशल मीडिया के मुंह पर ताला लगाते हुए उन खबरों पर रिएक्ट किया जिसमें कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है और फिर कहा जाने लगा कि उन्होंने सगाई कर ली है।

ललित मोदी संग अफेयर पर सुष्मिता सेन ने सब साफ कर दिया
ललित मोदी संग अफेयर के बीच सुष्मिता सेन (Sushmita Sen First Post) ने इंस्टाग्राम पहला पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मैं अपने हैप्पी प्लेस में हूं। न ही मेरी शादी हुई है न ही मेरी सगाई हुई है। बिना किसी शर्त वाले प्यार के बीच हूं। ये अब आप सभी लोगों के लिए पर्याप्त स्पष्टीकरण है। अब आप वापस अपने काम पर लौट जाएं। मेरी खुशियों को शेयर किया आपने, इसके लिए बहुत शुक्रिया। लेकिन इसका लेना देना आपसे नहीं है। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *