Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डव्यापार

5G स्पेक्ट्रम नीलामी:स्पेक्ट्रम बोली में शामिल होगा अडाणी ग्रुप

5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में अडाणी ग्रुप भी शामिल होगा। कंपनी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। हालांकि अडाणी ग्रुप ने ये साफ किया कि उसका प्लान कंज्यूमर मोबिलिटी स्पेस में एंटर करने का नहीं है वो प्राइवेट नेटवर्क सॉल्यूशन स्थापित करना चाहता है।

बयान में कहा गया है, ‘हम एयरपोर्ट, पोर्ट और लॉजिस्टिक, पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन और वेरियस मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशन में एनहेंस्ड साइबर सिक्योरिटी के साथ-साथ प्राइवेट नेटवर्क सॉल्यूशन देने के लिए 5 जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग ले रहे हैं।’ ग्रुप ने कहा, ‘हमें सुपर ऐप, एज डेटा सेंटर और इंडस्ट्री कमांड और डेटा सेंटर्स जैसे अपने खुद के डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए अल्ट्रा हाई क्वालिटी डेटा स्ट्रीमिंग कैपेसिटी की जरूरत है।’

शुक्रवार को, अडाणी ग्रुप ने स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेने के लिए आवेदन किया है। नीलामी में विभिन्न बैंडों में एयरवेव्स की बिक्री शामिल है। इस नीलामी में मौजूदा टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड भी शामिल होंगे। अडाणी ग्रुप के बयान के अनुसार, स्पेक्ट्रम तक पहुंच से अदानी ग्रुप को डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने और अपनी डेटा सेंटर क्षमताओं को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *