Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

इंग्लैंड पर क्लीन स्वीप करने उतरेगी भारतीय टीम

भारत ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड (IND vs ENG) को 49 रनों से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। अब तीसरे मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। भारतीय टीम (Team India) इस मैच को भी अपने नाम करती है तो सीरीज को क्लीन स्वीप कर लेगी। बल्लेबाजों के साथ ही भारतीय गेंदबाज भी बेहतरीन लय में चल रहे हैं। दूसरी तरह इंग्लैंड टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा। दूसरे टी20 में 100 रन के अंदर 5 विकेट गिरने के बाद भी भारत 170 तक पहुंच गया है। इंग्लिश बल्लेबाज तेज शुरुआत भी नहीं कर पा रहे हैं। बीच के ओवर में भी उनके पास भारतीय गेंदबाजी का जवाब नहीं है।

भारत और इंग्लैंड का तीसरा टी20 कितने बजे शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड का तीसरा टी20 भारतीय समय अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *