Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

अमेरिका के आगे झुके इमरान:विदेशी साजिश के आरोपों के लिए मांगी माफी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाथ सत्ता छिटकते देख अमेरिका पर साजिश रचने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें सेना की नाराजगी भी झेलनी पड़ी थी। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी चैनल पर खुलासा किया है कि इमरान की पार्टी PTI ने साजिश के मनगढ़ंत आरोपों के लिए अमेरिका से माफी मांगी है।

बकौल ख्वाजा आसिफ- सरकार के पास इस बात के सबूत हैं कि PTI ने अमेरिकी डिप्लोमैट डोनाल्ड लू से माफी मांगी है। खान पहले अपनी सभाओं में अमेरिका के खिलाफ नारे लगा रहे थे, अब गलतियों के लिए माफी मांग रहे हैं। ख्वाजा आसिफ ने यह भी खुलासा किया कि, इमरान खान ने अमेरिका को मैसेज भेज कर संबंध सुधारने की ख्वाहिश जाहिर की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *