खास खबरफीचर्ड

सुबह 10 बजे तक 11 से 15 प्रतिशत तक मतदान

राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार में उप चुनाव की वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में आठ बजे से वोटिंग शुरू हुई है। राजस्थान और बिहार में 2-2 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश में 3-3 विधानसभा और 1-1 लोकसभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्यप्रदेश के खंडवा में लोकसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहा है।

मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट पर 10 बूथों पर 15 मिनट के लिए मतदान प्रभावित रहा। EVM में आई परेशानी के कारण वोटिंग रोकनी पड़ी, हालांकि इस खराबी को जल्दी ही सही कर लिया गया। मध्यप्रदेश में सुबह 9 बजे तक करीब 12 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी, वहीं राजस्थान में करीब 13 प्रतिशत लोग 9 बजे तक वोट डाल चुके थे। राजस्थान में बड़ी संख्या में महिलाएं घूंघट में वोट डालने पहुंचीं। वल्लभनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रीति शक्तावत घूंघट में वोट डालने पहुंची। प्रीति के साथ उनकी बेटियां भी वोट डालने पहुंची थीं।

मध्यप्रदेश में 52 उम्मीदवार मैदान में
मध्यप्रदेश में शनिवार को एक लोकसभा और तीन विधानसभा उप चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। खंडवा लोकसभा चुनाव और विधानसभा सीट रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर में उप चुनाव हो रहे हैं। उप चुनाव में भाजपा- कांग्रेस के साथ प्रत्याशियों के साथ कुल 52 उम्मीदवार मैदान में हैं। खंडवा और रैगांव में 16-16, पृथ्वीपुर में 11 तो सबसे कम जोबट में 9 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। इसके पहले सुबह 5.30 बजे मॉक पोल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *