Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

रवीना टंडन :क्ट्रेस बोलीं- मुंबई लोकल बस में मेरे साथ भी होती थी छेड़छाड़

एक यूजर ने रवीना और दीया समेत कई सेलेब्स को टैग कर लिखा कि मुंबई के मिडिल क्लास लोगों के स्ट्रगल के बारे में उन्हें कोई जानकारी भी है, या नहीं। रवीना ने इस पर जवाब में लिखा, “टीनएज के दिनों में, मैंने भी लोकल ट्रेन और बसों से सफर किया है। मेरे साथ भी कई बार छेड़छाड़ हुई है, मुझे चिमटी काटी गई, मेरे साथ भी वह सब कुछ हुआ, जिससे अध‍िकतर लड़कियां और महिलाएं गुजरती हैं। मैंने साल 1992 में अपनी पहली कार खरीदी थी। शहर में विकास का स्वागत है। लेकिन, हम सिर्फ एक प्रोजेक्ट के लिए जिम्मेदार नहीं हैं, बल्कि हमें पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ही कट रहे जंगलों के लिए भी जिम्मेदार होना पड़ेगा।”एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में खुलासा किया है कि टीनएज में उनके साथ भी मुंबई की लोकल बस में छेड़छाड़ होती थी। दरअसल, रवीना ने सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर को जवाब देते हुए यह बात कही है। इतना ही नहीं रवीना ने यह भी कहा है कि उन्होंने भी किसी आम मिड‍िल क्‍लास लड़कियों की तरह स्ट्रगल किया है और इस तरह का शारीरिक शोषण झेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *