फीचर्डमनोरंजन

ऋतिक की वजह से बढ़ा ‘विक्रम वेधा’ का बजट

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये तमिल फिल्म की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। ऋतिक ने फिल्म मेकर्स को सुझाव दिया था कि इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की बजाए दुबई में होनी चाहिए। विदेश में शूटिंग होने से फिल्म का बजट बढ़कर 175 करोड़ हो गया है, जिससे ये ऋतिक की अब तक की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म बन गई है।

ऐसी और भी फिल्में है जिनका बजट समय, स्क्रिप्ट या किसी और वजह से बढ़ा है। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में और साथ ही उन कारणों के बारे में जिनकी वजह से बजट में बढ़ोतरी हुई हो-

मणिकर्णिका

कंगना रनोट की फिल्म मणिकर्णिका को बनाते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ा था। पहले इस फिल्म को साउथ के डायरेक्टर क्रिश निर्देशित कर रहे थे, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने इस फिल्म को बीच में ही अधूरा छोड़ दिया। बाद में इस फिल्म की कमान कंगना ने संभाली। इसके बाद कंगना के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के कारण सोनू सूद ने भी फिल्म को छोड़ दिया, फिर जीशान अय्यूब के साथ सीन दोबारा शूट किए गए। इसके अलावा भी कंगना ने कई बदलाव किए, जिस वजह से फिल्म का बजट बढ़कर 150 करोड़ रुपए हो गया। ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *