Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

नाथूराम गोडसे भारत का पहला आतंकवादी- असदुद्दीन ओवैसी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को असदुद्दीन ओवैसी ने देश का पहला आतंकवादी बताया है। उन्होंने गोडसे की फोटो लेकर शहर में घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुखिर्यों में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अब नाथूराम गोडसे पर एक बयान दिया है। असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश का पहला आतंकवादी बताया। शुक्रवार को AIMIM चीफ असदु्द्दीन ओवैसी ने कहा कि कुछ लोग हैदराबाद में नाथूराम गोडसे की तस्वीर लेकर घूम रहे हैं। वह देश का पहला आतंकवादी था, गोडसे ने गांधी को गोली मारी थी। लोग उनका फोटो लेकर शहर में घूम रहे हैं और पुलिस चुप बैठी है। मालूम हो कि कुछ दिनों पहले रामनवमी के मौके पर हैदराबाद में निकाली गई जुलूस में कुछ लोग नाथूराम गोडसे की तस्वीर हाथों में लिए नजर आए थे। उस दिन भी गोडसे की तस्वीर रामनवमी के जुलूस में शामिल किए जाने को लेकर काफी हंगामा मचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *