प्रियंका चोपड़ा ने लॉन्च की नई होमवेयर ब्रांड ‘सोना होम’

प्रियंका चोपड़ा ने नई होमवेयर लाइन ‘सोना होम’ लॉन्च करते हुए, अमेरिका में एक इमिग्रेंट होने के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने कहा कि सोना होम के जरिए वो इंडियन हेरिटेज को US के घरों का हिस्सा बनाना चाहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि काम और निक जोनस से शादी के बाद उनके लिए अमेरिका में अपना दूसरा घर और फैमिली बनाना कितना चैलेंजिंग था।

‘सोना होम’ इंडियन कल्चर से जुड़ा हुआ है
प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा, “सोना होम हमारे क्लचर से जुड़ा हुआ है। भारतीय संस्कृति लोगों को एक साथ जोड़कर रखने के लिए जानी जाती है। यह फैमिली और फ्रेंड्स को जुड़े रहने के लिए बनाया गया है। मैं इंडिया से यहां शिफ्ट हुई, इसलिए यह मेरे लिए भी एक प्रवासी के तौर पर बहुत इम्पॉर्टेंट है।”

प्रियंका के लिए मुश्किल था अमेरिका को दूसरा घर बनाना
प्रियंका ने आगे कहा, “मैं अपनी जड़ें पीछे छोड़ आई, लेकिन यहां मुझे फ्रेंड्स, फैमिली और आप सब लोग मिले। अमेरिका में आप लोग मेरा परिवार हो, जिसे मैंने चुना है और ये मेरी अडॉप्टेड कंट्री है। सबसे खुशी की बता यह है कि मैं अपने देश के हेरिटेज को अमेरिका के घरों तक पहुंचा सकती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *