FATF की ग्रे लिस्ट में ही रहेगा पाकिस्तान
चार साल बाद भी पाकिस्तान फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स यानी FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर नहीं निकल सका। शुक्रवार देर रात FATF ने एक बयान में साफ कर दिया कि पाकिस्तान को टेरर फाइनेंस रोकने के लिए अब भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है। संगठन के मुताबिक- हमने ऑन साइट वेरिफिकेशन किया। इस दौरान पाया कि अभी और काम किए जाने की जरूरत है ताकि टेरेरिज्म पर लगाम जमीनी स्तर पर भी नजर आए।
पाकिस्तान सरकार की तरफ से अब तक इस मामले पर रिएक्शन सामने नहीं आया। पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री हिना रब्बानी खार एक बड़े डेलिगेशन के साथ FATF की मीटिंग के लिए गईं थीं। वो चार दिन से पेरिस में थीं।
