श्रीनगर एनकाउंटर में लश्कर का आतंकी ढेर,
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में रविवार को हुए एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी आदिल पर्रे मारा गया। वह गांदरबल इलाके का रहने वाला था। वह संगम के ग.हसन डार और अचनार सौरा के सैफुल्लाह कादरी की हत्या में शामिल था। कचनार में एक 9 साल की बच्ची भी घायल हुई थी। पुलिस की एक छोटी टीम ने एनकाउंटर में उसे मार गिराया।
पश्चिम बंगाल में पानीहाटी के इस्कॉन मंदिर में दंड महोत्सव में रविवार को गर्मी और उमस के कारण तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। घटना 24 परगना जिले के बरकपुर सब डिवीजन की है। दो साल बाद हुए महोत्सव में ढाई से तीन लाख लोग पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। ममता ने ट्वीट कर कहा, ”पानीहाटी के इस्कॉन मंदिर में दंड महोत्सव में गर्मी और उमस के कारण तीन श्रद्धालुओं की मौत के बारे में सुनकर व्यथित हूं।”
