अमेरिका पर बरसे पुतिन, कहा- एकध्रुवीय विश्व का दौर खत्म
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया में एकध्रुवीय विश्व का दौर खत्म हो गया है। पुतिन ने कहा है कि रूस परमाणु हथियारों से दुनिया को धमकी नहीं दे रहा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि मॉस्को इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए जरूर करेगा। रूसी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
जब परमाणु युद्ध और तीसरे विश्व युद्ध के खतरे के बारे में पश्चिम के आरोपों पर टिप्पणी करने के लिए कहा गया, तो रूसी राष्ट्रपति ने कहा, ‘यह आखिर आता कहां से है? उनके स्वयं के बयानों से… कभी-कभी गैर-जिम्मेदार राजनेता कुछ इस तरह की बातें करते हैं, यहां तक कि उच्च पदस्थ राजनेता भी… उन्होंने आगे कहा, क्या हमें चुप रहना चाहिए? हम जवाब दे रहे हैं। जैसे ही हम जवाब देते हैं, वे हमारे शब्दों को चुनते हैं और कहते हैं। देखो, रूस हमें धमकी दे रहा है। हम किसी को धमकी नहीं दे रहे हैं, लेकिन सभी को पता होना चाहिए कि हमारे पास क्या है और हम अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए क्या उपयोग करेंगे। यह जगजाहिर बातें हैं।’
