आधार कार्ड में कई बार नहीं हो सकता बदलाव:इसमें सिर्फ 2 बार ही बदलवा सकते हैं नाम
अगर आप यह सोच रहे हैं कि आप बार-बार आधार कार्ड में अपना नाम और जन्मदिन की तारीख बदल सकते हैं तो यह गलत है। आधार कार्ड में कोई भी बदलाव कुछ ही बार होता है। जैसे आप सिर्फ 2 ही बार आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि आधार में कौन-सी डिटेल कितनी बार अपडेट कर सकते हैं।
केवल दो बार अपडेट कर सकते हैं नाम
आधार में आप अपना नाम केवल दो बार अपडेट कर सकते हैं या बदल सकते हैं। जहां तक जन्मदिन की बात है तो आप इसकी तारीख एक बार ही बदल सकते हैं। वहीं अगर एड्रेस की बात करें तो इसे आप कितनी भी बार अपडेट कर सकते हैं।
लिंग में भी कर सकते हैं बदलाव
अगर आप अपने लिंग यानी जेंडर में कोई बदलाव चाहते हैं तो इसके लिए भी एक बार की सुविधा है। आप एक बार इसे बदल सकते हैं।
लिमिट से ज्यादा बार बदलाव के लिए क्या करना होगा?
अगर आप नाम, जन्मतिथि और जेंडर को कई बार बदलना चाहते हैं तो यह संभव है। लेकिन यह तभी होगा जब कोई अपवाद की स्थिति होगी। आपको इसके लिए आधार के क्षेत्रीय कार्यालय में ही फिर जाना होगा।