Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

रांची हिंसा में शामिल उपद्रवियों का ‘पर्दा फाश’

रांची में 10 जून को उपद्रवियों ने हिंसक घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में राज्यपाल रमेश ने सोमवार को डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी, डीसी और एसएसपी को राजभवन तलब कई निर्देश दिए थे। इसके बाद अब रांची पुलिस इन उपद्रवियों को चिह्नित कर उनके बैनर-पोस्टर को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर चस्पा करने का निर्णय लिया है। रांची पुलिस ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए नए प्रयास के तहत उनकी तस्वीर को सार्वजनिक रूप से जारी किया है और उनकी पहचान, नाम और पता के बारे में आमजनों से सूचना उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और अन्य वीडियो फुटेज के आधार पर ये बैनर-पोस्टर तैयार किए गए हैं। इन सभी पर रांची में प्रदर्शन के नाम पर हिंसा और गड़बड़ी फैलाने का आरोप है। बताया गया है कि राज्यपाल के निर्देश के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से पोस्टर तैयार किए गए हैं। अब इन्हें सभी चौक-चौराहों पर चिपकाने की तैयारी की जा रही है। पोस्टर में विभिन्न थाना क्षेत्र के प्रभारियों और वरीय पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर भी दिया गया है, जिस पर कोई भी इन उपद्रवियों की सूचना दे सकता है। उसका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *