Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
देशफीचर्ड

कांग्रेस पर अनुराग ठाकुर का वार, बोले- इस बार नकुलनाथ होंगे ‘हिट विकेट’ या ‘क्लीन बोल्ड’ !

केंद्रीय खेल और सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी छिंदवाड़ा की जनता के भरोसे को हवा में उड़ाकर एंजॉय करते हैं। उनके लिए चुनाव इवेंट और छिंदवाड़ा पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। इस बार वे क्लीन बोल्ड होंगे। ठाकुर ने कहा कि तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह ने अगस्त 2023 में 24 घंटे में ही पांढुर्ना को नया जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी किया। पांढुर्ना को छिंदवाड़ा से अलग कर प्रदेश का 54वां जिला बनाया। भाजपा सरकार सौंसर स्थित विश्व प्रसिद्ध जामसांवली हनुमान मंदिर में 314 करोड़ से हनुमान लोक का निर्माण करा रही है।

छिंदवाड़ा में नरसिंहपुर रोड के चार फाटक रेलवे ब्रिज का विस्तारीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही है जो जल्द पूरी हो जाएगी। कोरोना काल के समय से पांढुर्ना में कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज बंद हैं, जिन्हें फिर शुरू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की जरूरत है, जो आज तक नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *