Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

पार्टी के बाद ढिशुम-ढिशुम का एक और वीडियो

रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल के बाहर लड़के-लड़कियों के ग्रुप के मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है। 1 दिन पहले इसी घटना का 6 सेकंड का वीडियो सामने आया था। अब 31 सेकंड का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें भी लड़के लड़कियां एक दूसरे से झगड़ते दिख रहे हैं।

नए वीडियो में लड़कियां आरोप लगा रहे हैं रही हैं कि लड़के उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। हाथों में सैंडल लिए लड़कियां भी लड़कों को पीट रही हैं । धक्का-मुक्की कर रही हैं। लड़के लड़कियों के साथ गाली गलौज करते हुए, देख लेने की धमकी दे रहे हैं । अब इस मामले में पुलिस ने 4 लड़कों और दो लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तेलीबांधा थाने की पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है । पुलिस ने घटना में शामिल अविनाश केशव, शुभम कलार , इमरान रिजवी, अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया है । नीमा डोमा तमांग , ज्योति माला राय नाम की दो लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *