चुनाव से 21 महीने पहले नवीन पटनायक ने बदल दी आधी कैबिनेट
ओडिशा में विधानसभा चुनाव से 21 महीने पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आधी कैबिनेट बदल दी है। भुवनेश्वर के राजभवन में शपथ ग्रहण के दौरान 21 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 10 नए चेहरे थे। पिछले कैबिनेट में राज्यमंत्री रहे जगन्नाथ सरकार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ओडिशा में मार्च 2024 में विधानसभा का चुनाव होना है।
कैबिनेट में महिला चेहरे को तरजीह
नवीन पटनायक ने नई कैबिनेट में महिला चेहरे को जगह दी है। पिछली कैबिनेट में सिर्फ 3 महिला मंत्री को जगह दी गई थी, जबकि नई कैबिनेट में महिला कोटे से 5 मंत्रियों को जगह मिली है। कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा होगा। 2019 में ओडिशा विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक मार्जिन से जीतने वाली रीता साहु को भी मंत्री बनाया गया है।
केसरी और जेना जैसे कद्दावर मंत्री हटे
कैबिनेट विस्तार में पिछली सरकार में कद्दावर मंत्री रहे बिक्रम केसरी और प्रताप जेना को जगह नहीं मिली है। परफॉर्मेंस के आधार पर दोनों को हटाया गया है। केसरी के पास फॉरेस्ट और जेना पंचायती राज मंत्री थे। इसके अलावा हेल्थ मिनिस्टर रहे नबा किशोर दास को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।
