Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपर मुख्य सचिव ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियां नए मेला स्थल पर जोरों पर चल रही हैं। यह भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 14 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक चलेगा। अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने आज राजिम कुंभ स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे, प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य, कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राजिम कुंभ कल्प मेला छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है, जिसे ‘छत्तीसगढ़ का प्रयागराज’ भी कहा जाता है। त्रिवेणी संगम (राजिम) में यह कुंभ माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक आयोजित होता है, जिसमें संत समागम, आरती और विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। देशभर से साधु-संत, श्रद्धालु और पर्यटक इस कुंभ में शामिल होते हैं।

अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को मेला स्थल पर सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच निर्माण, दुकानों, विभागीय स्टॉल, मीना बाजार, फूड जोन, पार्किंग, हेलीपैड, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं परिवहन व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *