Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डविदेश

ब्रिटेन की महारानी को सत्ता संभाले हुए 70 साल

ब्रिटेन की महारानी के राजगद्दी संभालने के 70 वर्ष पूरे होने पर देशभर में चार दिन का प्लैटिनम जुबली समारोह मनाया जा रहा है। बकिंघम पैसेल से बाहर एकत्र लोगों में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई जब महारानी एलिजाबेथ द्वितीय बाहर बालकनी में आईं और उन्होंने मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। कोरोना वायरस के संक्रमण की शुरुआत के बाद से ब्रिटेन में यह सबसे बड़ा आयोजन है।

एलिजाबेथ द्वितीय 96 वर्ष की हैं और वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देती हैं। ऐसे में लोग उनकी एक झलक पाने और सैन्य परेड ‘ट्रुपिंग द कलर’ देखने के लिए घंटों इंतजार करते देखे गए। एलिजाबेथ जब महज 25 वर्ष की थीं तब उनकी ताजपोशी की गई थी। वह इस गद्दी को सबसे ज्यादा वक्त तक संभालने वाली हस्ती हैं और सात दशक से इस पद पर काबिज हैं।

चर्च के कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल
बकिंघम पैलेस ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि महारानी शुक्रवार को गिरजाघर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी क्योंकि दिन में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्हें ‘‘कुछ बेचैनी’’ महसूस हुई थी। पैलेस ने कहा कि राजशाही ने सेंट पॉल कैथेड्रल में सेवा कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। महारानी एलिजाबेथ ने विंडसर कैसेल में बृहस्पतिवार की रात आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यह जुबली समारोह सप्ताहांत तक चलेगा। पैलेस ने कहा कि ‘‘क्वीन को बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में बहुत आनंद आया।’’

परेड का किया अभिवादन
प्लेटिनम जुबली के रंगारंग कार्यक्रमों की शुरुआत बृहस्पतिवार को सेना की परेड के साथ हुई। महारानी ने बकिंघम पैलेस में राजपरिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के साथ परेड और जमा हुई भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उनके सत्तासीन होने के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे चार दिन के समारोहों के आयोजन तथा शुभकामनाओं के लिए अपने देश और राष्ट्रमंडल के सदस्य देशों का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *