अरबपतियों के ‘स्‍वर्ग’ में 23 साल छोटी नई गर्लफ्रेंड के साथ डेट करते नजर आए एलन मस्‍क

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्‍क अपनी नई गर्लफ्रेंड नताशा बासेट के साथ इश्‍क लड़ाते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। नताशा पेशे से एक्‍ट्रेस हैं और मूल रूप से ऑस्‍ट्रेलिया की रहने वाली हैं। इस प्रेमी जोड़े को अरबपतियों के स्‍वर्ग कहे जाने वाले सेंट ट्रोपेज में डेट करते हुए देखा गया है। मस्‍क और नताशा चेवल ब्‍लैंक होटेल में खाना खाते हुए देखे गए। इस होटल में एक रात का खर्च 1300 डॉलर होता है जो मस्‍क की अरबों डॉलर के संपत्ति में एक बूंद के समान है।

जीवन के 50 बसंत देख चुके मस्‍क की नई गर्लफ्रेंड नताशा 27 साल की हैं और अरबपति से 23 साल छोटी हैं। मस्‍क और उनकी नई गर्लफ्रेंड की तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इस जोड़े को होटल में फ्रेंच फ्राई खाते हुए देखा गया। उन्‍हें हाथों में हाथ डाले हुए मस्‍ती करते हुए देखा गया। नताशा मस्‍क की सबसे युवा गर्लफ्रेंड हैं। माना जाता है कि इस कपल ने इसी साल फरवरी महीने में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

तीन बार शादी कर चुके हैं मस्‍क, फिलहाल छह बच्चों के पिता
फरवरी में नताशा को मस्‍क के निजी जेट से निकलते हुए देखा गया था। मस्‍क ने अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ ऐसे समय पर डेट करना शुरू किया है जब उनकी पुरानी गर्लफ्रेंड ग्रिम्‍स ने पिछले साल दिसंबर महीने में एक सरोगेट की मदद से मस्‍क के बच्‍चे को जन्‍म‍ दिया था। इस बच्‍चे के जन्‍म से दो महीने पहले ही मस्‍क और ग्रिम्‍स अलग हो गए थे। नताशा इसके बाद मस्‍क की जिंदगी में आईं और दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *